फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सड़क किनारे मिला ई-रिक्शा चालक का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। गदनखेड़ा बाईपास पर बेहोश मिले ई-रिक्शा चालक को जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने पीटकर हत्या का आरोप लगाया। पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने चार-पांच अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। पोस्टमार्टम में शराब पीने और हल्की चोटें मिलने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के डीह जवाहर खेड़ा निवासी सियाराम पाल (21) ई-रिक्शा चलाता था। मंगलवार शाम वह मौसेरे भाई माखी थानाक्षेत्र के हिंदूखेड़ा निवासी राजा को छोड़ने गया था। देर शाम तक घर नहीं पहुंचा। रात में गदन खेड़ा बाईपास चौराहा पर मोटर मार्केट के पास वह बेहोश मिला। दूसरे ऑटो चालक रवि ने देखा तो सियाराम के बड़े भाई शिवकुमार को कुछ लोगों द्वारा मारपीट करने की सूचना दी।
शिवकुमार के मुताबिक रवि सियाराम को लेकर घर आया। सिर से खून निकलते देख जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता रामनरेश की तहरीर पर पुलिस ने चार-पांच अज्ञात लोगों पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें शराब पीने की पुष्टि होने के साथ ही सिर में पीछे की तरफ और दाहिनी आंख के पास चोट और पैर में खरोंच के निशान मिले हैं।
विज्ञापन

विसरा सुरक्षित किया गया है। मृतक सियाराम दो भाइयों में छोटा था। बेटे की मौत से मां शिवदेवी, पिता रामनरेश और अन्य परिजन बेहाल हैं। सीओ सोनम सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें