फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: चार्जिंग के दौरान ई-रिक्शा में लगी आग, गृहस्थी भी जली

विज्ञापन
फोटो-9- भिखारीपुर पतसिया गांव में सड़क पर भरे कीचड़ के बीच से निकलते बच्चे। संवाद
विज्ञापन
हसनगंज। हसनापुर गांव में सोमवार रात चार्जिंग के दौरान ई-रिक्शा में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटें तिरपाल और छप्पर तक पहुंच गई और गृहस्थी के सामान को भी चपेट में ले लिया। आग की सूचना पर गांव पहुंचे लेखपाल ने नुकसान का आकलन किया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के हसनापुर गांव निवासी सुखदेव मौर्य ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। सोमवार रात 11 बजे घर आने के बाद उसने ई-रिक्शा को चार्जिंग के लिए लगाया था। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट होने से ई-रिक्शा में आग लग गई। आग घर में बंधे तिरपाल तक पहुंच गई और फिर छप्पर में लग गई। आसपास के लोगों ने दो घंटे में आग पर काबू पाया।
पीड़ित के मुताबिक आग से पांच क्विंटल गेहूं, बिस्तर के साथ 20 हजार रुपये भी जल गए। तहसीलदार अविनाश चौधरी ने बताया कि आग की सूचना पर राजस्व कर्मियों को मौके पर भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें