फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाग में फंदे से लटका मिला ई-रिक्शा चालक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र के मीरनगर गांव निवासी ई-रिक्शा चालक का शुक्रवार को गांव के बाहर आम के बाग में फंदे से शव लटका मिला। भाई ने बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या करने की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

मीरनगर निवासी रामबरन (50) शुक्रवार सुबह घर से पैदल निकला था। लगभग 11 बजे किसानों ने गांव के बाहर उसका शव पेड़ से लटका देखा। ग्रामीणों ने परिजनों और पुलिस को घटना की सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। भाई सुरेश सिंह ने बताया कि रामबरन मधुमेह की बीमारी से पीड़ित था। उसका इलाज भी चल रहा था। बीमारी से परेशान होकर उसने जान दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है। रामबरन की मौत से पत्नी पिंकी व चार बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें