फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: जुलूस में बिजली के तार में छुआ झंडे का पाइप, पांच लोग झुलसे

विज्ञापन
फोटो-30-मौरावां में बारावफात जुलूस के दौरान बिजली के तार में झंडे का पाइप छूने से  झुलसे आरिफ व
विज्ञापन
मौरावां। बारावफात के जुलूस के दौरान लोहे के पाइप में लगा धार्मिक झंडा ऊपर से निकली बिजली की लाइन में छू गया। घटना में किशोर सहित पांच लोग करंट से झुलस गए। उन्हें पहले सीएचसी, फिर जिला अस्पताल ले गए। हालत गंभीर देखकर यहां से से कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

मौरावां कस्बे में शुक्रवार को जुलूस निकल रहा था। लोडर में बज रहे डीजे पर कलीम (23), आरिफ (23), मोहम्मद आसिफ (22), हौदा गांव निवासी सलमान (18) और पुरानी बाजार के अरमान (17) उसी में बैठे हुए थे। सभी हाथों में झंडा लिए थे। झंडा लोहे की रॉड में पड़ा था। झंडा फहराते समय ऊपर से गुजरे बिजली के तारों में छू गया। इससे सभी करंट की चपेट में आ गए। घटना से अफरा-तफरी मच गई। जुलूस में शामिल लोग सभी को आनन-फानन सीएचसी लाए। प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल से कानपुर हैलट भेज दिया गया।

किशोर और दो बच्चों को कुत्ते ने काटा, सीएचसी में हुआ उपचार

पुरवा। त्रिलोकपुर गांव में दो बच्चों सहित तीन को कुत्ते ने काट लिया। परिजन सीएचसी लाए, उपचार के बाद घर भेजा गया।

त्रिलोकपुर गांव में शुक्रवार शाम आशीष का बेटा अर्पित (7) और अजीत की बेटी नंदनी (4) घर के बाहर खेल रही थीं। खेलते-खेलते बच्चे कुत्ते के पास पहुंच गए। कुत्ते ने दोनों को काट लिया। वहीं बेगमगंज मोहल्ले में आर्यन (17) पुत्र कुंजबिहारी को भी कुत्ते ने काटा। तीनों को परिजन सीएचसी लाए। रैबीज का इंजेक्शन लगने के साथ ही प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा गया। (संवाद)

फोटो-30-मौरावां में बारावफात जुलूस के दौरान बिजली के तार में झंडे का पाइप छूने से  झुलसे आरिफ व

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें