फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान तीन शिक्षामित्रों की हालत बिगड़ी

Wed, 16 Sep 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट का फैसला आने के बाद भटक रहे शिक्षामित्रों ने बहाली के लिए केंद्र और राज्य सरकार से हस्तक्षेप की मांग को लेकर बीएसए कार्यालय में धरना दिया।
विज्ञापन


विभिन्न शिक्षक संगठनों ने शिक्षामित्रों का समर्थन करते हुए उनका साथ दिया। इस दौरान शिक्षामित्रों ने बीएसए कार्यालय का दरवाजा बंद कर दिया।

सुबह नौ बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक चले धरने में तीन महिलाएं गश खाकर गिर पड़ीं जिसमें दो की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विकासखंड सिकंदरपुर करन के प्राथमिक विद्यालय गडसर में शिक्षामित्र से सहायक टीचर के पद पर तैनात वंदना मिश्रा का ब्लड प्रेसर हाई हो गया और वह बेहोश हो गईं।
विज्ञापन


वहीं ब्लॉक गंजमुरादाबाद के झरतेरा प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक टीचर निशा देवी व मियागंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय गौराकला में शिक्षामित्र के पद पर तैनात कंचनलता धरने के बाद बेहोश हो गईं।
विज्ञापन


तीनों को पहले बीएसए कार्यालय के अंदर पंखे में लिटाया गया। हालत में सुधार न होने पर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें