फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की टक्कर से अनियंत्रित कार वैन से टकराई, 10 घायल

विज्ञापन
लखनऊ कानपुर राजमार्ग पर क्षतिग्रस्त वैन। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
सोनिक। लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर अजगैन थानाक्षेत्र के वशीरतगंज में सोमवार दोपहर डंपर की टक्कर से वैन अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरी ओर पहुंच वैन से टकरा गई।  इससे वैन पलट गई। हादसे में वैन व कार सवार दस लोग घायल हो गए। घायलों को नवाबगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


कानपुर मेडिकल कालेज कैंपस निवासी आनंद कुमार (38) पुत्र एआर मौर्या रविवार को लखनऊ के गोमती नगर निवासी चाचा के घर वसंत पूजा में शामिल होने गए थे। सोमवार दोपहर वह कार से घर लौट रहे थे। अजगैन के वशीरतगंज के निकट पीछे से डंपर ने कार में टक्कर मार दी। इससे कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर पार कर सड़क की दूसरी पट्टी में पहुंच गई। यहां वैन से टकरा गई। इससे वैन पलट गई। हादसे में आनंद कुमार, उनकी पत्नी अलका सिंह, लड़का प्रखर(15) व लड़की प्रकृति (11) घायल हो गई।

वैन सवार लखनऊ बीकेटी निवासी शैलेंद्र (34) पुत्र छोटेलाल, उनका बेटा सूर्या सिंह (9), लड़की चाहत(4), साला धंशू सिंह (32) पुत्र शिवगोपाल व दो अन्य युवक घायल हो गए। हादसा होते ही राहगीरों ने वैन में फंसे लोगों को बाहर निकाला और नवाबगंज सीएचसी भेजा। उधर हादसे के बाद राजमार्ग पर जाम लग गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनाें को हटवाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें