एक्सप्रेस-वे पर क्षतिग्रस्त स्कूटी हटाते यूपीडा कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
औरास। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर सोमवार को तेज रफ्तार स्कूटी डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में सवार मौसा और भतीजा घायल हो गए। यूपीडा की एंबुलेंस घायलों को लखनऊ लेकर जा रही थी। रास्ते में मौसा की मौत हो गई जबकि भतीजे की हालत गंभीर है।
बाराबंकी जनपद के चिर्रा थाना टिकैत नगर निवासी सतेंद्र (40) पुत्र सत्यनारायण अपने मौसा रामबरन के साथ दिल्ली से स्कूटी पर सवार होकर लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे से बाराबंकी जा रहे थे। सोमवार दोपहर 3 बजे औरास कट के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। औरास पुलिस ने यूपीडा की एंबुलेंस से घायलों को लखनऊ भेज दिया। लखनऊ ले जाते समय मौसा रामबरन की रास्ते में मौत हो गई। जबकि सत्येंद्र की हालत नाजुक बनी हुई है। यूपीडा कर्मी स्कूटी को टोल प्लाजा पर लेकर चले गए।