फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल लाइंस में दवा व्यापारी के घर छह लाख की चोरी

Tue, 23 Feb 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला सिविल लाइंस में चोरों ने एक दवा व्यापारी के बंद घर के ताले तोड़कर जेवर-नगदी समेत छह लाख का माल पार कर दिया। सुबह लोगों ने देखा तो गृहस्वामी को जानकारी दी। सूचना पर एएसपी, सीओ और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला सिविल लाइंस पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास रहने वाले योगेद्र प्रताप सिंह मूल रूप से सफीपुर के मेथीटीकुर गांव के रहने वाले हैं। चकलवंशी कसबा में उनका मेडिकल स्टोर है। दो दिन पहले उनकी पत्नी मांगलिक कार्य के चलते अपने मायके बीघापुर के तकिया गांव गई थीं।  रविवार को योगेंद्र भी अपने गांव में रुक गए थे। रविवार रात छत के रास्ते घर में दाखिल हुए चोरों ने कमरों और अलमारी के ताले तोड़कर 66000 रुपये की नगदी और पांच लाख कीमत के जेवर के अलावा कीमती साड़ियां व कपड़े पार कर दिए। सुबह लोगों ने गेट में ताला और कमरे का दरवाजा खुला देखा तो शक हुआ। इसपर लोगों ने योगेंद्र को सूचना दी। दोपहर को घर पहुंचे योगेंद्र ने ताला खोला तो तो घटना की जानकारी हुई। इसके बाद कोतवाली पुसिल को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी ने कहा कि हम लोग बार-बार कह रहे हैं कि अगर घर में ताला लगाकर जान है तो सूचना दें पुलिस गश्त करती रहेगी इसके बाद भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं। एएसपी रामकिशुन यादव और सीओ सिटी आरके सिंह ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें