फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पिता के डांटने पर नशेबाज बेटे ने चाकू से खुद पर किए चार वार

Tue, 12 Aug 2025 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
फोटो-16-सीएचसी में भर्ती घायल अरविंद कुमार। संवाद - फोटो : देवारा क्षेत्र में बाढ़ के पानी में डूबे संपर्क से बकरियों को लेकर जाती महिला।
विज्ञापन
बांगरमऊ (उन्नाव)। बेरियागाड़ा गांव में रविवार शाम छह बजे पिता के डांटने पर नशेबाज बेटे ने खुद ही सीने और पेट में चाकू से चार वार कर लिए। बेटे को लहूलुहान हालत में देख परिजन सीएचसी ले गए। गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के बेरियागाड़ा गांव निवासी अरविंद कुमार (26) शराब का लती है। वह आए दिन घर में नशे की हालत में पहुंचता है। रविवार शाम भी वह नशे में धुत होकर घर पहुंचा और गालीगलौज करने लगा। यह देख पिता सुरेश ने उसे डांट दिया। इससे गुस्साए अरविंद ने घर में रखा चाकू उठाया और अपने ही पेट और छाती पर चार बार वार कर लिया।

परिजनों ने जैसे-तैसे उसके हाथ से चाकू छीनी और लहूलुहान हालत में उसे सीएचसी ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि अभी ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें