फोटो-16-सीएचसी में भर्ती घायल अरविंद कुमार। संवाद
- फोटो : देवारा क्षेत्र में बाढ़ के पानी में डूबे संपर्क से बकरियों को लेकर जाती महिला।
बांगरमऊ (उन्नाव)। बेरियागाड़ा गांव में रविवार शाम छह बजे पिता के डांटने पर नशेबाज बेटे ने खुद ही सीने और पेट में चाकू से चार वार कर लिए। बेटे को लहूलुहान हालत में देख परिजन सीएचसी ले गए। गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया।
कोतवाली क्षेत्र के बेरियागाड़ा गांव निवासी अरविंद कुमार (26) शराब का लती है। वह आए दिन घर में नशे की हालत में पहुंचता है। रविवार शाम भी वह नशे में धुत होकर घर पहुंचा और गालीगलौज करने लगा। यह देख पिता सुरेश ने उसे डांट दिया। इससे गुस्साए अरविंद ने घर में रखा चाकू उठाया और अपने ही पेट और छाती पर चार बार वार कर लिया।
परिजनों ने जैसे-तैसे उसके हाथ से चाकू छीनी और लहूलुहान हालत में उसे सीएचसी ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि अभी ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है।