फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ऑटो रिक्शा और लोडर की भिड़ंत में चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज। हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में ऑटो रिक्शा और लोडर की हुई भिड़ंत में धौरा गांव के ऑटो चालक की मौत हो गई। लोडर चालक सहित दो लोग घायल हुए हैं। मौत की सूचना घर पहुंचते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

हसनगंज कोतवाली क्षेत्र धौरा गांव निवासी राजेश (43) 20 साल से हरियाणा के कुरुक्षेत्र शहर के मोहल्ला कैलाश नगर मोहल्ले में रहकर ऑटो रिक्शा में सब्जी रखकर बेचता था। मां माया ने बताया कि शनिवार रात बेटा ऑटो रिक्शा से सब्जी लेकर घर आ रहा था तभी सामने से लोडर ने टक्कर मार दी थी। ऑटो का अगला हिस्सा लोडर में घुसने से राजेश गंभीर घायल हो गया था।
घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टर ने राजेश को मृत घोषित कर दिया था। राजेश मां का इकलौता बेटा था। पिता की चार साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। मां बेटे के साथ वहीं रहती है। पत्नी और तीन बच्चे भी हैं। कोतवाल शरद कुमार ने बताया कि परिजन साथ में रहते हैं और वहीं अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें