फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ट्रैक्टर-ट्रॉली में दबकर चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। अजगैन-मोहान मार्ग पर शनिवार रात तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली खंती में गिर गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक की ट्राॅली के नीचे दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन

अजगैन कोतवाली के जनसार ग्रामसभा के मजरे छेड़ा गांव निवासी गुलाब सिंह (40) अजगैन के एक भट्ठे में ट्रैक्टर चलाता था। शनिवार रात अजगैन के नवई बाजार से वह ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर लौट रहा था।
अजगैन-मोहान मार्ग पर अजगैन कोतवाली के धाराखेड़ा स्थित एक पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर तेज रफ्तार होने से सड़क के नीचे खंती में जाकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चला रहे गुलाब सिंह की ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे दबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्राॅली हटवाकर शव बाहर निकलवाया और रविवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

सीओ संतोष सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है। जांच और तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करवाई की जाएगी।
-

गड्ढे में लहराई बाइक, सड़क पर गिरी वृद्धा को ट्रक ने रौंदा

अचलगंज। उन्नाव-पुरवा मार्ग पर बजाज पेपर मिल के पास तेज रफ्तार बाइक गड्ढे में चली गई। पीछे बैठी वृद्धा उछलकर सड़क पर गिर गई। सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई।
थानाक्षेत्र के गांव अजरैल खेड़ा गांव निवासी लल्लू की पत्नी रामदुलारी (62) की बहू शांति के भाई की मौत हो गई थी। इस पर रामदुलारी बहू के मायके वसैना गांव भतीजे शैलेश के साथ बाइक से गई थी।

रविवार देर शाम वहां से लौटते समय जमुका के सिंघाखेड़ा स्थित बजाज पेपर मिल के पास सड़क के गड्ढे में बाइक चली गई। इससे वृद्धा उछलकर सड़क पर गिर गई। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें