फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बारिश से जल निकासी की खुली पोल, सड़कों पर जलभराव

Fri, 19 Jul 2024 02:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां/मूसानगर। गर्मी और उमस के बीच गुरुवार को कई इलाकों में गरज के साथ बारिश हुई। कई जगह जलभराव ने जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। वहीं गर्मी से लोगों राहत मिली।
विज्ञापन

अचानक मौसम के करवट बदलने से गुरुवार की शाम पुखरायां, मूसानगर, रूरा क्षेत्र में बारिश हुई। पुखरायां में लोग बारिश से बचते दिखाई दिए। मूसानगर में तेज बारिश होने से नगर की गलियां भर गईं। रास्तों में पानी भरने से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया। वहीं उसी पानी में बच्चे मस्ती करते दिखे। जल निकासी नहीं हो पाने के कारण गलियों में जल भराव बना रहा। नालियों का गंदा पानी सड़क पर बहने से लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई।
दुकानदार राजीव सोनी, विकास गुप्ता, राकेश कुमार ने बताया कि जल निकासी का प्रबंध ठीक नहीं है। बारिश हाेते ही नालियां जाम हो जाती हैं। पानी का भराव होने पर दुकानाें के अंदर पहुंचने लगता है। वार्ड नंबर 12 विकास नगर तकिया मोहल्ले के शाहिद, अनवर, आसिफ, साजिद ने बताया कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। अभी कुछ दिनों पहले नगर पंचायत ने नाला निर्माण की बात कह कर इंटरलॉकिंग मार्ग के एक तरफ खुदाई करके मिट्टी के ढेर लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिससे सड़क में कीचड़ हो गया है। अधिशासी अधिकारी संजय पटेल ने बताया कि नाली की नियमित सफाई के लिए सफाई नायकों को आदेशित किया गया है। साथ ही नगर में कई स्थानों पर लोगों ने नाली के ऊपर चबूतरे आदि का निर्माण कर रखा है। जिसके कारण जल भराव की समस्या होती है। जिसकी नोटिस जारी कर समस्या का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें