फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कुत्तों ने किशोर पर किया हमला, 50 मीटर घसीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज (उन्नाव)। घर के बाहर खेल रहे किशोर पर कुत्तों ने हमला कर दिया। तीन-चार कुत्ते किशोर को 50 मीटर दूर आम के बाग तक खींच ले गए। रास्ते से निकले रहे राहगीरों ने घायल के चिल्लाने की आवाज सुनकर छुड़ाया।
विज्ञापन

हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी फूलचंद यादव ने बताया कि उनका 14 साल का बेटा नीरज सोमवार दोपहर में घर से 200 मीटर दूर सड़क पर खेल रहा था। उसी समय कुत्तों के झुंड ने बेटे पर हमला कर दिया। देखते-देखते वह बेटे को अपने जबड़े में दबाकर 50 मीटर दूर आम के बाग तक खींच ले गए। बेटे के चिल्लाने की आवाज सुनकर उधर से निकल रहे राहगीरों ने किसी तरह उसे कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया। तब बेटे को सीएचसी लेकर जाया गया, वहां उसका उपचार हुआ। सीएचसी अधीक्षक डॉ. नितिन ने बताया कि कुत्ता काटने से किशोर घायल हुआ था। उसका इलाज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें