फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: समस्या हो तो 1522 पर करें शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। नगर पालिका में बुधवार को डेडिकेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (समर्पित सेवा और नियंत्रण केंद्र, डीसीसीसी) का शुभारंभ ईओ ने किया। लोग लखनऊ स्थित कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 1522 पर कूड़ा न उठने और जल संकट आदि की शिकायत दर्ज करा सकेंगे। पालिका 24 घंटे में शिकायतों का निस्तारण करेगी। इसके लिए तीन पालियों में कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

प्रदेश के नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने लखनऊ में नगरीय क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के निस्तारण के लिए 1522 सेवा की शुरुआत कर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सभी नगर निगमों, पालिका और निकायों के अधिकारियों को वर्चुअली संबोधित किया।
उन्हें सेवा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि डीसीसीसी पर शिकायत दर्ज कराने वाले की समस्या हल न होने पर जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीसीसीसी के शुभारंभ के दौरान ही लखनऊ कंट्रोल रूम में पहली शिकायत उन्नाव नगर पालिका की आई। मोहल्ला अनवार नगर में शनि मंदिर के पास गाय मरी पड़ी होने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इस पर ईओ ओम प्रकाश ने सफाई नायक को गाय का शव उठवाने के निर्देश दिए। उन्हाेंने बताया कि कंट्रोल रूम में दर्ज शिकायतों का नगर पालिका त्वरित निस्तारण कराएगी। पालिका के कंट्रोल रूम नंबर पर भी शहर के लोग शिकायत कर सकते हैं। लैंडलाइन से 05152820644 पर समस्या की जानकारी दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें