फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने तीन सेंटरों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
पुरवा के ऋषिकुल विद्या पीठ क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी निल कुमार। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
फोटो-21
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने तीन सेंटरों का किया निरीक्षण
क्वारंटीन सेंटर को गोद लेने पर नवयुग जनचेतना के अध्यक्ष की पीठ थपथपाई
सामाजिक संस्था के गोद लिए सेंटर में दुरुस्त मिली व्यवस्थाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरवा। कोविड-19 की व्यवस्थाओं को लेकर जिले के नोडल अधिकारी बनाए गए अनिल कुमार सिंह ने तीन क्वारंटीन सेंटरों का निरीक्षण किया। किचन में रसोइयों को मास्क लगाए देख उत्साह बढ़ाया। निदाखेड़ा गांव में बाहर से आए 95 लोगों को खाद्यान्न किट न मिलने पर नाराजगी जताई और राशन घर भिजवाने के आदेश दिए।
नोडल अधिकारी ने ठाकुरजी महराज डिग्री कालेज, नगर पंचायत का किचन, राजकीय बालिका इंटर कालेज व ऋ षिकुल विद्यापीठ क्वारंटीन सेंटरों का जायजा लिया। सेंटरों पर रसोइयों के मास्क लगाकर भोजन बनाते देख खुशी जताई। निर्देश दिए कि लोगों के आने व जाने के बाद सेंटरों को सैनिटाइज जरूर कराएं। उन्होंने रुके हुए लोगों से भोजन के बारे में जानकारी ली। ऋ षिकुल विद्यापीठ के निरीक्षण के दौरान एसडीएम राजेश चौरसिया व सीओ रमेशचंद्र प्रलयंकर ने नोडल अधिकारी को जानकारी दी कि इस सेंटर को सामाजिक संस्था नवयुग जनचेतना ने गोद लिया है। संस्था इस केंद्र पर सारी व्यवस्थाएं कर रही हैं। नोडल अधिकारी ने संस्था अध्यक्ष पुत्तनलाल पाल की प्रशंसा की। इस सेंटर पर शुक्रवार को पहुंचे 5 श्रमिकों को लेकर नोडल अधिकारी ने निर्देश दिया कि मुंबई से आने वाले श्रमिकों को अलग-अलग कमरों में क्वारंटीन कराने की व्यवस्था करें। निदाखेड़ा गांव में रमेश एवं कुलदीप के घर जाकर उनसे जानकारी ली।
विज्ञापन

--
एसडीएम ने क्वारंटीन सेंटर का किया निरीक्षण
परियर। सदर उपजिलाधिकारी दिनेश कुमार ने लवकुश विधि महाविद्यालय में क्वारंटीन सेंटर का औचक निरीक्षण किया। प्रवासी कामगारों को कोरोना से बचाव के उपाय बताए। इसके बाद परियर मरौंदा मझवारा व मरौंदा सूचित सहित आधा दर्जन गांव में पहुंचकर कोरोना निगरानी समिति की हकीकत परखी। ग्राम मरौंदा प्रधान की मौजूदगी न होने पर नाराजगी जताई। मौके पर से परियर प्रधान को फ ोन से ही निगरानी समिति के कार्यों को सही तरीके से लागू करने के कड़े निर्देश दिए। क्षेत्रीय लेखपाल रामनरायण व अनिल त्रिपाठी सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

---
फतेहपुर चौरासी नगर पंचायत को कराया गया सैनिटाइज
फ तेहपुर चौरासी। नगर पंचायत ने कस्बे को सैनिटाइज कराया। अध्यक्ष अनिल अवस्थी ने बताया कि नगर के शास्त्री नगर, मोतीनगर, सुभाष नगर पूर्वी व पश्चिमी, आजाद नगर, किदवई नगर, इंदिरा नगर, नेहरु नगर, फि रोजनगर एवं गांधी नगर दस वार्डों में सैनिटाइजर का छिड़काव कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें