फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम व एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन, नारेबाजी

Tue, 23 Feb 2016 01:20 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में दूसरे पक्ष के तीन युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के 12 दिन बाद भी गिरफ्तारी न होने से नाराज हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सदर विधायक की अगुवाई में डीएम और एसपी कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की, डीएम को ज्ञापन दिया।  एएसपी रामकिशुन यादव ने जांच शुरू होने की बात कहते हुए कहा कि दोषियों पर कार्रवाई जरूर होगी।
विज्ञापन

भाजपा सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि जब उसी अपराध में हिंदू युवा वाहिनी के नगर प्रभारी अमित शुक्ला को जेल भेजा जा सकता है तो उसी अपराध में नामित दूसरे पक्ष के तीनों युवकों को पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया। उन्होंने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष रघुवंशमणि त्रिवेदी ने कहा कि अगर पुलिस ने 24 घंटे में तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो वह और विद्यार्थी परिषद समेत अन्य संगठनों के लोग एकजुट होकर प्रदर्शन करेंगे। भाजपा नेता सजीव त्रिवेदी ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सारे सबूत देने के बाद भी पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है और जांच जारी होने का बहाना बनाया जा रहा है। एएसपी रामकिशुन यादव ने कहा कि अगर दोषी हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई जरूर होगी। ज्ञापन देने वालों में धीरेंद्र प्रताप सिंह, निशांत शुक्ला, आशीष त्रिपाठी, अमित शुक्ला, हार्षित तिवारी, लकी यादव, विनोद यादव, ललित द्विवेदी, ज्ञानेंद्र शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें