फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: दिवाली आज, बाजार में उमड़ी खरीदारों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। असत्य पर सत्य की विजय और रोशनी का पर्व दिवाली आज हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। त्योहार मनाने के लिए लोग बुधवार को पूरे दिन खरीदारी में व्यस्त रहे। खील, चूरा आदि के साथ मूर्तियों की जमकर खरीदारी हुई। इस दौरान बाजार खरीदारों से गुलजार रहे।
विज्ञापन


गुरुवार को दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। इसके लिए बुधवार को खरीदारी होती रही। लोग खील, चूरा, लइया के साथ मिठाइयों, गणेश लक्ष्मी की मूर्तियों आदि की खरीदारी में व्यस्त रहे। शहर के धवनरोड, स्टेशनरोड, बड़े व छोटे चौराहे के साथ गली मोहल्लों में खुली दुकानों पर भी भीड़ नजर आई। इसके अलावा नमकीन की भी खरीदारी होती रही।
बुधवार को छोटी दिवाली (नरक चौदस) भी मनाई गई। लोगों ने घरों में दीपक जलाए। दिवाली त्योहार के मद्देनजर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट रहा। प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस अधिकारी रूट मार्च करते रहे। वहीं जीआरपी व आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन


-

एटीएम पर लगी रही लंबी कतारें
उन्नाव। दिवाली के एक दिन ही शहर के अधिकांश एटीएम जवाब दे गए। बुधवार दोपहर तक ज्यादातर एटीएम खाली हो गए। जिनमें करेंसी थी उनमें लोगों की भीड़ लगी रही। त्योहार पर खरीदारी के लिए लोग रुपये निकालने एटीएम पहुंचे। हालांकि मोबाइल के जरिए ऑनलाइन भुगतान की सुविधा होने से ज्यादा परेशानी नहीं हुई। लेकिन जो एटीएम के भरोसे रहे चक्कर लगाते रहे।

बसों में रही भीड़
त्योहार घर परिवार के लोगों के साथ मनाने के लिए बुधवार से ही लोगों का आवागमन बढ़ गया। ट्रेनों की स्थिति सामान्य रही लेकिन बसों में यात्रियों की भीड़ रही। लोगों को बस के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी लखनऊ-कानपुर, उन्नाव-हरदोई और रायबरेली रूट पर सबसे ज्यादा भीड़ रही। काफी देर तक बस का इंतजार करने के बाद जो बसें आईं भी वह पहले से भरी थीं। इससे लोगों को खड़े होकर सफर करना पड़ा। यात्री वाहन न मिलने पर लोगों ने माल वाहक वाहनों का भी सहारा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें