फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: दही चौकी तिराहा पर डायवर्जन दो घंटे फेल, सीधे निकलते रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनिक। यातायात पुलिस की लापरवाही से रविवार रात दही चौकी तिराहे पर डायवर्जन फेल रहा। इससे वाहन पुरवा मोड़ की ओर न मुड़कर सीधे निकलते रहे। अचानक भारी संख्या में वाहन सोनिक मोड़ पर गंगा एक्सप्रेसवे के अंडरपास निर्माणस्थल तक पहुंच गए। इससे एक ही लेन से चल रहा दोनों तरफ का यातायात उलझ गया। इस दौरान करीब दो घंटे तक यातायात रेंगता रहा।
विज्ञापन

बनी कस्बे में बन रहे एलिवेटेड लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण के चलते अक्तूबर 2023 से भारी वाहनों को पुरवा मोड़ से रूट डायवर्जन किया जा रहा है। वाहन पुरवा-मौरावां होते हुए लखनऊ भेजे जा रहे हैं। इधर, पिछले एक सप्ताह से गंगा एक्सप्रेसवे में सोनिक मोड़ के पास निर्माणाधीन अंडरपास में बने पिलर पर गॉडर रखने का काम किया जा रहा है। इससे यहां भी करीब 200 मीटर पर वाहनों को एक ही लेन से निकाला जा रहा है।
रविवार रात करीब नौ बजे दही चौकी तिराहे से बिना डायवर्जन लिए भारी वाहन भी सीधे निकलने लगे। बड़ी बात यह रही कि यहां पर यातायात पुलिस की तैनाती की गई है लेकिन इसके बाद भी वाहन सीधे निकलते रहे। वहीं, सोनिक मोड़ पर अचानक वाहनों की संख्या बढ़ गई। एक ही लेन से निकल रहे वाहनों के चलते यहां पर यातायात बाधित हो गया। इससे कुछ ही देर में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब दो घंटे तक यही स्थिति बनी रही। बाद में सूचना पाकर पहुंची दही थाना पुलिस ने पहले तिराहे पर भारी वाहनों का डायवर्जन कराया। फिर मोड़ पर पहुंचकर किसी तरह से वाहनों को निकलवाकर जाम खुलवाया। दही थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने बताया कि रात में लगे जाम को खुलवाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें