फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव दफनाने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद

Fri, 24 Jul 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हटिया में शव दफनाने को लेकर दो पक्षों में शुक्रवार को विवाद हो गया। तनाव को देखते हुए चार थानों की पुलिस को मौके पर तैनात किया गया। वहीं, सीओ व एसडीएम सफीपुर ने दोनों पक्षों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया और देर शाम शव को दफन करवा दिया।
विज्ञापन


हटिया में रहने वाले हसन अहमद उर्फ मुन्ने (70) की मौत हो गई थी। उनके बेटे व सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष तंजीर अहमद अपने भाई तहसीन व तनवीर के साथ शव को दफनाने के लिए ब्लॉक रोड स्थित जमीन पर दफनाने पहुंचे। यह जमीन तंजीर अहमद के परिवार की है लेकिन अभी बंटवारा नहीं हुआ है। इस जमीन से एक प्लाट तंजीर के मामा सजल ने बांगरमऊ में ही रहने वाले ज्ञानेंद्र कटियार को बेच दिया है।

ज्ञानेंद्र को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने तंजीर को शव दफनाने से मना कर दिया। तंजीर ने ज्ञानेंद्र को बताया कि जिस जगह वह अपने पिता को दफनाने जा रहा है उसी के बगल में उसकी मां भी दफनाई गई थी। उसके बाद भी ज्ञानेंद्र ने शव को नहीं दफनाने दिया। इससे विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन


सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति को देखते हुए कोतवाली प्रभारी प्रदीप यादव ने सूचना सीओ सफीपुर को दी। सीओ आरपी सिंह ने सफीपुर, माखी व फतेहपुर चौरासी थानाध्यक्षों को दलबल के साथ घटना स्थल पर भेजा साथ ही एसडीएम शशिकांत प्रसाद के साथ स्वयं मौके पर पहुंचे।

दोपहर एक बजे शुरू हुआ विवाद शाम चार बजे तक चला। एसडीएम शशिकांत प्रसाद ने दोनो पक्षों को बैठाकर मामले की पूरी जानकारी ली। साथ ही तंजीर अहमद को निर्देश दिए कि जब भी सरकारी बंटवारा हो वह एक प्लाट ज्ञानेंद्र को इसी जमीन पर देंगे। इस पर ज्ञानेंद्र भी राजी हो गए। तब जाकर मामला शांत हुआ और शव को दफनाया जा सका।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें