फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर पक्ष ने किया शादी करने से इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। नशे में हुए झगड़े के बाद वर पक्ष ने शादी करने से इनकार कर दिया। पूरे दिन थाने में दोनों पक्षों के बीच चली पंचायत में कोई समझौता नहीं हो सका।
विज्ञापन

हरदोई के थाना कासिमपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी थाना बेहटामुजावर के एक गांव निवासी लड़की से तय हुई थी। 10 दिन पहले वर व वधू पक्ष में विवाद हो गया था। सोमवार को बरात आनी थी।
रविवार शाम वधू पक्ष के लोग लड़के के घर पहुंचे। रात को शराब के नशे में दोनों पक्षों में फिर विवाद हो गया। जिससे वर पक्ष ने शादी करने से इनकार कर दिया। सोमवार सुबह वधू पक्ष की ओर से तहरीर दिए जाने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। दिन भर थाना परिसर में पंचायत हुई लेकिन कोई फैसला नहीं हो सका। थाना प्रभारी रमेशचंद्र साहनी ने बताया कि समझौते के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें