फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: विवादित जमीन पर लिंटर तोड़ने के विरोध में दो पक्षों में विवाद, मारपीट, जाम लगाया

Wed, 07 May 2025 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
औरास। एक गांव में विवादित जमीन पर लिंटर तोड़ने के विरोध में दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया। घटना में पिता-पुत्र समेत चार लोग घायल हो गए। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीण ने औरास-मोहान मार्ग जाम लगा दिया। सूचना पर दो सर्किल के सीओ, तीन थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लाठी पटककर लोगों को खदेड़ा। घायल युवक करीब दो घंटे तक सड़क पर बेहोश पड़ा रहा। परिजनों ने पुलिस की पिटाई से हालत बिगड़ने का आरोप लगाया। एएसपी दक्षिणी ने भी जांच की। घायल युवक को सीएचसी फिर लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

औरास-मोहान मार्ग पर जमालनगर गांव निवासी नरेश उर्फ तेजा से मैनीभावाखेड़ा निवासी नंदलाल और पप्पू ने जमीन खरीदी थी। मंगलवार दोपहर 1:30 बजे को उसी जमीन पर पप्पू ने लिंटर डाला था। इसकी सूचना पर लखनऊ की मलिहाबाद कोतवाली क्षेत्र के औलियाखेड़ा गांव निवासी युवक अपने साथियों के साथ पहुंचा और लिंटर तोड़ने लगा। नरेश ने मना किया तो लखनऊ से आए युवक ने उसे डंडों से पीटा। नरेश को पिटता देख गांव के हरीशंकर बचाने पहुंचे तो उन्हें भी युवकों ने पीट दिया। सिर में डंडा लगने से हरीशंकर को गंभीर चोट आईं और वह अचेत हो गए। एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया।
हरीशंकर के गंभीर घायल होने की सूचना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने औरास-मोहान मार्ग जाम कर दिया। पुलिस से घायल हरिशंकर के बेटे राजमोहन की झड़प हुई। आरोप है कि पुलिस ने गांव के युवक राजमोहन को जमकर पीटा, इससे वह अचेत होकर जमीन पर गिर गया। बचाने आई मां नन्हीं देवी को भी पीटा। पुलिस की इस हरकत से गुस्साए लोग और उग्र हो गए। औरास एसओ भवन सिंह मौर्य के अलावा आसीवन और हसनगंज पुलिस के साथ सीओ बांगरमऊ अरविंद चौरसिया और सफीपुर मधुपनाथ मिश्र भी पहुंच गए। परिजनों और ग्रामीणों से बात कर आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया। तब शाम 3:30 बजे अचेत पड़े राजमोहन को सीएचसी भिजवाया गया। हालत गंभीर होने पर लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। शाम पांच बजे एएसपी दक्षिणी प्रेमचंद्र ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

-
दोनों पक्षों की तहरीर पर जानलेवा हमले और बलवा की धारा में रिपोर्ट
सीओ अरविंद चौरसिया ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर जानलेवा हमले और बलवा की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। घायल हरिशंकर की तहरीर पर औलियाखेड़ा निवासी ललित सहित चार अन्य पर जानलेवा हमला और दूसरे पक्ष से ललित की तहरीर पर नरेश उर्फ तेजा सहित अन्य चार पर बलवा की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जाम लगाने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। घटना के शामिल कार और अन्य वाहन कब्जे में हैं। पुलिस ने सिर्फ डंडा पटका था। मारपीट का आरोप गलत है।

एक जमीन को दो लोगों ने किया सौदा, विवादित जमीन होगी कुर्क
सीओ अरविंद चौरसिया ने बताया कि जिस जमीन का विवाद है उसे नरेश उर्फ तेजा रैदास ने मैनीखेड़ा निवासी युवक को बेचा था। उसी जमीन का गांव की चंद्रकली ने औलियाखेड़ा निवासी ललित से सौदा किया था। मंगलवार को मैनीखेड़ा निवासी युवक उसी जमीन पर निर्माण करा रहा था। ललित को इसका पता चलने पर उसने लिंटर गिराने का प्रयास किया, इस पर विवाद हुआ। सीओ ने बताया कि विवादित जमीन को कुर्क करने के लिए भी रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें