फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: डिप्थीरिया संक्रमित बच्चे की मौत, 21 में लक्षण भी पाए गए

Sat, 24 May 2025 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। डिप्थीरिया संक्रमित बच्चे की मौत हो गई। आसपास के 21 अन्य बच्चों में बीमारी के लक्षण पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जांच के बाद उन्हें दवा दी और निगरानी शुरू कर दी है। इसके पूर्व में जनवरी में 2025 का पहला केस मिला था।
विज्ञापन

शुक्लागंज के आजाद नगर निवासी विश्वनाथ के 10 साल के बेटे राज को पांच मई को गले में दिक्कत और बुखार की समस्या हुई। परिजन ने पहले स्वास्थ्य उपकेंद्र पर दिखाया। इसके बाद सात मई को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां लक्षण मिलने पर डॉक्टरों ने हैलट रेफर कर दिया। हैलट में जांच के लिए बच्चे का सैंपल लिया गया लेकिन परिजन बच्चे को लेकर निजी अस्पताल अस्पताल चले गए। इसके बाद कुछ राहत मिलने पर घर लेकर आ गए। 18 मई को बच्चे की मौत हो गई। 19 मई को स्वास्थ्य विभाग की टीम आजाद नगर पहुंची। उन्होंने 250 घरों की जांच कर निरोधात्मक कार्रवाई की। इसमें 21 बच्चे संदिग्ध पाए गए। डॉक्टरों ने उन्हें दवा दी। प्रभारी सीएमओ डाॅ. एचएन प्रसाद ने बताया कि अभी बच्चे की रिपोर्ट नहीं आई है। फिर भी आसपास जांच कराई गई हैं। संदिग्ध बच्चों पर नजर रखी जा रही है।

इससे पहले 25 जनवरी को मिला था केस
शहर के अब्बासबाग निवासी धर्मेंद्र के आठ साल के बेटे अभिजीत को बुखार और गले में दिक्कत थी। 25 जनवरी को परेशानी बढ़ने पर परिजन उसे लेकर पीडी नगर स्थित एक निजी नर्सिंगहोम पहुंचे थे। जहां डॉक्टर ने बच्चे को जिला अस्पताल में दिखाने की सलाह दी थी। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चे में डिप्थीरिया की पुष्टि की थी। बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने बच्चे को कानपुर हैलट रेफर कर दिया था।
विज्ञापन


पिछले साल 2024 में था डिप्थीरिया का कहर
पहले टीकाकरण में लापरवाही से साल 2024 में डिप्थीरिया संक्रमित 10 की बच्चों की मौत हो गई थी। वहीं, 135 संक्रमित मिले थे। पिछली साल चार हजार बच्चे डिप्थीरिया टीकाकरण से छूट गए थे। संक्रमण फैलना शुरू हुआ तब स्वास्थ्य विभाग की नींद खुली। रोजाना औसतन चार बच्चे चपेट में आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें