उन्नाव। गर्मी बढ़ने के साथ डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। स्थिति ये है कि इमरजेंसी से लेकर सामान्य वार्ड तक मरीज भर्ती हैं।
बुधवार को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उल्टी दस्त से पीड़ित मरीजों की भीड़ रही। ओपीडी में 110 मरीज पहुंचे। पीडीनगर निवासी सोनी (30), इसी मोहल्ले के विजयपाल (49), तालिब सरांय की नाजमी (25), ईदगाह कालोनी के दानिश की बेटी अनाबिया (डेढ़ साल), इसी मोहल्ले की पूजा (30) को भर्ती कराया गया।
इसके अलावा उन्नतखेड़ा के शुभम की पुत्री वैष्णवी (2), रउतापुर के धर्मराज की बेटी इक्षा (2), दौलतखेड़ा की जनकदुलारी (70), अमरापुर के भूपेंद्र के बेटे रुद्र (2) को भी डायरिया होने पर भर्ती कराया गया। भर्ती होने वालों में बच्चों की संख्या अधिक है।