फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजी फायर ने शहीद की प्रतिमा का किया अनावरण

Thu, 23 Apr 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। अदम्य साहस के लिए कीर्ति चक्र से सम्मानित शहीद अग्निमशन जवान विजय पाल सिंह की आदम कद प्रतिमा का गुरुवार को पुलिस महानिदेशक अग्निशमन प्रवीण कुमार ने अनावरण किया। उन्होंने शहीद की पत्नी को शाल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में वह बच्ची भी मौजूद रही जिसकी जिंदगी बचाने के लिए जवान ने अपनी जान गवां दी। डीजी ने इस मौके पर उन्नाव अग्निशमन प्रशिक्षण केंद्र को अपग्रेड करने और नोएडा में बन रहे प्रशिक्षण केंद्र को प्रदेश का सर्वोच्च हाईटेक प्रशिक्षण केंद्र बनाने की बात कही।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 10 अप्रैल 2006 को मेरठ के विक्टोरिया पार्क में ब्रांड इंडिया कंज्यूमर शो में आग लग गई थी। इस घटना में 58 लोगों की मौत होने के साथ 170 लोग झुलस गए थे। भाई विपिन के साथ घूमने आई अग्निशमन जवान जितेंद्र बालियान की बेटी रितिका बालियान आग की लपटों में घिर गई थी। उसकी चीख सुनकर फायर मैन विजयपाल ने बच्ची समेत तमाम लोगों की जान बचाई थी। गंभीर रूप से झुलसे विजय पाल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

अदम्य साहस और पराक्रम का परिचय देने वाले शहीद जवान को राष्ट्रपति ने मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया था। बताया कि उन्नाव का प्रशिक्षण केंद्र प्रदेश का पहला सबसे बड़ा प्रशिक्षण केंद्र है। इसे अपग्रेड किया जाएगा और आग से बचाव के आधुनिकतम तकनीक सिखाई जाएगी। नोएडा में हाईटेक ट्रेनिंग सेंटर बन रहा है। इस मौके पर आईजी अभय कुमार, डीआईजी रतन कुमार श्रीवास्तव, अग्निशमन प्रशिक्षण केंद्र के प्रधानाचार्य/ सेना नायक योगेश बाबू द्विवेदी के अलावा पुलिस के कई आधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें