पाटन। सुमेरपुर ब्लॉक सभागार में प्रमुख सीमा बाजपेयी की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक हुई। इसमें डेढ़ करोड़ करोड़ के प्रस्ताव पास किए गए।
ब्लॉक प्रमुख ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। सदस्यों को राज्य व 15वें वित्त के बारे में जानकारी देकर उनसे अपने-अपने क्षेत्र में विकास कार्य कराने के लिए प्रस्ताव मांगे। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने नाली, खड़ंजा, सड़क निर्माण व आवास संबंधी प्रस्ताव तैयार कर जमा कराए। बीडीओ अमित मिश्रा ने बताया कि बैठक में सदस्यों ने लगभग डेढ़ करोड़ के विकास कार्यों के प्रस्ताव लिए गए। राज्य वित्त के बजट के अनुसार प्रस्तावों को मंजूरी दी जाएगी।
ब्लॉक प्रमुख सीमा बाजपेयी ने कहा कि जरूरी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत किया जाएगा। इस मौके पर योगेश बाजपेई, बैजनाथ सिंह, शानू अवस्थी, प्रिंशू सिंह, रजनीश सिंह, मनोज शुक्ला, सप्लाई इंस्पेक्टर अंकित, सीडीपीओ दिनेश प्रजापति, बीईओ दाताराम, श्याम बाबू, आंशू सिंह, मोनू सिंह, महेंद्र यादव आदि ब्लाक कर्मी क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान मौजूद रहे।