फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केशव प्रसाद ने सपा बसपा पर बोला हमला, कहा- बुआ, भतीजे और पिता की सरकार ने 15 साल प्रदेश को लूटा

Mon, 27 Sep 2021 04:25 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उन्नाव में 119 मार्गो के शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बसपा और सपा पर जमकर हमला बोला। कहा कि बुआ (मायावती), भतीजे (अखिलेश) और पिता (मुलायम सिंह यादव) ने 15 साल तक प्रदेश को लूटा।
विज्ञापन


जबकि हमारी सरकार ने मात्र साढ़े चार साल में प्रदेश में विकास की गंगा बहाई है। दिवंगत नरेंद गिरि से मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने बताया था कि सपा के अखिलेश भी उनसे मिलते हैं लेकिन उनकी विचारधारा मेल नहीं खाती है।

उनका जुड़ाव भाजपा से है इसलिए वो चाहते हैं कि अगले 40 साल तक केंद्र और प्रदेश में भाजपा की ही सरकार बने। मंच से डीएम, एसपी और सीडीओ को चेताते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान करें। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान डिप्टी सीएम ने 371 करोड़ के 119 मार्गो का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसके अलावा 467 करोड़ की नई परियोजनाओं की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें