फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हाईस्कूल की परीक्षा में 97.2 फीसदी अंक लाने पर डिप्टी सीएम ने किया सम्मानित

Thu, 31 Jul 2025 01:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। सीबीएसई की हाईस्कूल की परीक्षा में 97.2 फीसदी अंक हासिल करने वाली अटवा वैक निवासी छात्रा को डिप्टी सीएम ने मेडल और ट्रॉफी देकर लखनऊ में सम्मानित किया। शिक्षकों ने भी छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र के गांव अटवा वैक निवासी अरुण कुमार वर्मा नगर स्थित ब्लाक संसाधन केंद्र में कार्यालय सहायक के पद पर तैनात हैं। उनकी 15 साल की बेटी अंशिका वर्मा लखनऊ के आलमबाग स्थित सीबीएसई बोर्ड के एक कॉलेज में हाईस्कूल की छात्रा थी। अंशिका ने परीक्षा में 97.2 फीसदी अंक हासिल कर स्कूल और परिजनों का नाम रोशन किया था।
बुधवार को लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने छात्रा को सम्मानित किया। शिक्षकों ने बिटिया के उज्जवल भविष्य की कामना की है। अंशिका आगे आईटीआई करना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें