फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के नजदीक बनेगा डिफेंस कॉरिडोर

Mon, 20 Apr 2026 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के नजदीक बांगरमऊ के बाबा कुटी के पास डिफेंस कॉरिडोर का निर्माण कराया जाएगा। तहसील प्रशासन ने इसके लिए जमीन चिह्नित कर ली है
विज्ञापन

इसके लिए तहसील बांगरमऊ के प्रशासनिक अधिकारियों ने खंभौली गांव के पास भूमि का निरीक्षण किया था। अधिकारियों ने राजस्व अभिलेखों का मिलान करते हुए जमीन की स्थिति, पहुंच मार्ग और आसपास के क्षेत्र का जायजा लेते हुए सीमांकन और उपलब्ध भूमि के संबंध में जानकारी ली। इसमें अब बाबा कुटी के पास देखी गई जमीन को प्राथमिकता के आधार पर चिह्नित किया गया है। एसडीएम ब्रजमोहन शुक्ला ने बताया कि पूर्व में ग्राम कबीरपुर के पास जमीन देखी गई थी लेकिन वहां पर सरकारी नाला होने से उसे निरस्त कर दिया गया था। अब आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के निकट बाबा कुटी के पास जमीन देखी गई है। इसकी रिपोर्ट बनाकर जिला प्रशासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें