फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से बच्ची की मौत, दस की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। वायरल का कहर तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार को तेज बुखार से पीड़ित बच्ची की जिला अस्पताल में मौत हो गई। जबकि दस अन्य को अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

शहर के कांशीराम कालोनी निवासी निसार की बेटी सोफिया (7) को कई दिन से तेज बुखार आ रहा था। परिजनों ने जब डॉक्टर को दिखाया तो उन्होंने वायरल की पुष्टि की। सोमवार रात हालत अधिक बिगड़ने पर पिता उसे जिला अस्पताल लाया। जहां दो घंटे चले इलाज के बाद बच्ची की मौत हो गई। इसके अलावा मंगलवार को अस्पताल में बुखार, दस्त व खांसी से पीड़ित दस बच्चों को वार्ड में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार वायरल बुखार का कहर चल रहा है। यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में तेजी से फैलता है। अस्पताल में हर रोज दो सौ से अधिक लोग बुखार से पीड़ित पहुंच रहे हैं। जिनमें बच्चों की संख्या अधिक रहती है।
पूराचांद में बढ़े मरीज
औरास विकासखंड के पूराचांद में वायरल बुखार का कहर थम नहीं रहा है। मंगलवार को दस अन्य लोग वायरल की चपेट में आकर बीमार हो गए। परिजन उन्हें लेकर औरास पीएचसी पहुंचे। जहां उनका इलाज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें