उन्नाव। गर्मी शुरू होते ही जिला अस्पताल में डायरिया पीड़ित रोगियों की संख्या बढ़ने लगी है। शनिवार को डायरिया से पीड़ित एक वृद्ध की मौत हो गई। जबकि दस रोगियों का इलाज चल रहा है।
शहर की आवास विकास कालोनी निवासी एसपी द्विवेदी की शुक्रवार रात हालत बिगड़ गई। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
इसके अलावा जिला अस्पताल में हिरन नगर निवासी अंशुमान (3) पुत्र राजेंद्र, शुक्लागंज निवासी सुरेश की पत्नी किरन, शेखपुर निवासी प्रकाश का बेटा उमेश, अचलगंज निवासी नैना पुत्री विनोद, एबीनगर निवासी शिवा पुत्री केशव, ऊंचगांव सानी निवासी आदर्श पुत्र कुलदीप का इलाज चल रहा है।
सीएमएस डॉ. एसपी चौधरी ने बताया कि गर्मी में डायरिया व अन्य संक्रामक रोगों से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ती है। मरीजों को भर्ती करने और इलाज की पर्याप्त व्यवस्था है।