फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। युवक का शव गुरुवार रात रेलवे ट्रैक पर मिला। पत्नी के मुताबिक, पति ने दो लोगों से कुछ रुपये ब्याज पर लिए थे। आरोप है कि रुपये न लौटाने पर ट्रेन के आगे फेंक कर हत्या की गई है। पोस्टमार्टम चोट के निशान मिले हैं। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के दोस्ती नगर गांव निवासी दिलीप गौतम (27) पुत्र रामसेवक एक साल पहले दुबई से लौटा था। इसके बाद वह ई-रिक्शा खरीदकर खुद ही चलाता था। गुरुवार शाम करीब तीन बजे वह घर से बाइक लेकर निकला था। पत्नी मोनी के मुताबिक, शाम सात बजे तक न लौटने पर फोन किया तो पति ने बताया कि दो युवक उसे मिल गए हैं। उन्होंने उसे शराब पिलाई है। दोनों युवक ई-रिक्शा खरीदने के लिए ब्याज पर लिए गए रुपये लौटाने का दबाव बना रहे हैं और उसकी बाइक भी छीन ली है।
इसके बाद फोन बंद हो गया। पत्नी व परिजन तलाश में निकले। रात 11 बजे फिर पति का फोन आया और बताया कि दोनों लोग उसे पीट रहे हैं। पत्नी ने स्थान जानने की कोशिश की तो फोन कट गया। रात करीब 2:30 बजे पता चला कि पति का शव लखनऊ-कानपुर रेलमार्ग पर लोकनगर क्रॉसिंग से 100 मीटर आगे नहर की ओर पड़ा है। परिजन वहां पहुंचे तो सदर कोतवाली पुलिस मौके पर थी। पुलिस कर्मियों ने बताया कि दिलीप गोरखधाम एक्सप्रेस ट्रेन से टकराए हैं। ट्रेन के चालक ने सूचना दी थी।
विज्ञापन

परिजन लगातार ट्रेन के आगे फेंककर हत्या करने का आरोप लगाते रहे। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया तो ट्रेन से टकराने से मौत की पुष्टि हुई। मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। बेटे की मौत से मां गुड्डी व अन्य परिजन बेहाल हैं। दिलीप की तीन साल पहले शादी हुई थी, उसके कोई संतान नहीं है।कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है।


इंटरलॉकिंग कारखाने के पास खड़ी मिली बाइक
जिस बाइक से दिलीप घर से निकला था, वह दोस्ती नगर स्थित एक इंटरलॉकिंग कारखाने के पास खड़ी मिली। जिस जगह बाइक मिली और लोक नगर क्रासिंग के पास जहां शव मिला उसकी दूरी करीब तीन किलोमीटर है। यह बात किसी के गले नहीं उतर रही है कि दिलीप यहां तक पहुंचा कैसे। कोई न कोई तो उसे यहां तक लाया है। कारखाना किसका है। बाइक वहां कितनी देर से खड़ी थी। यह सभी सवाल घटना को शंका के घेरे में लिए हैं। फिलहाल पुलिस इन बिंदुओं पर भी जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें