फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली बात पर चाची की कुल्हाड़ी मारकर हत्या

Sun, 17 May 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
असोहा (उन्नाव)। थानाक्षेत्र के गोसाईखेड़ा गांव में शनिवार को मामूली विवाद में हुई लड़ाई में भतीजों ने चाची के सिर पर कुल्हाड़ी मार दी। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने छह सगे भाइयों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की गिरफ्तारी अभी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


 गोसाईखेड़ा निवासी रजाना पत्नी धनई रैदास दोपहर को राशन लेकर घर लौट रही थीं। रास्ते में रजाना का देवर पूरन गाली गलौज करने लगा और रजाना के घर तक पहुंच गया। रजाना के बेटों राजू, छोटू, सुधीर, अनिल, सुशील व सुनील ने विरोध किया तो बात मारपीट तक पहुंच गई।

कुछ ही देर में मौके पर पूरन की पत्नी रामश्री व उसका बेटा गणेश भी पहुंच गये। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इसी दौरान रजाना के बेटे कुल्हाड़ी निकाल लाए और रामश्री के सिर पर वार कर दिया।
विज्ञापन


मारपीट में अनिल को भी चोट आई। दोनों को सीएचसी ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देख रामश्री को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में ही रामश्री ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी गांव पहुंच गई। थानाध्यक्ष रामलखन पटेल ने छह लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है।

सीएचसी में आधा घंट इलाज शुरू नहीं किया
असोहा। थानाध्यक्ष रामलखन पटेल के मुताबिक रामश्री को घायल अवस्था में जब सीएचसी ले जाया गया तो करीब आधे घंटे तक न तो उसका इलाज शुरू किया गया और न ही उसे जिला अस्पताल ही रेफर किया गया। जिसकारण खून ज्यादा बह गया। अगर उसे समय से इलाज उपलब्ध हो जाता और डाक्टर प्राथमिक उपचार कर देते तो रामश्री की जान बच जाती।

नहीं मिली एंबुलेंस
असोहा। रामश्री को जब सीएचसी ले जाया गया और उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया तो एंबुलेंस भी सूचना के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची। बाद में जानकारी मिली कि एंबुलेंस चालक हड़ताल पर हैं। जिसके चलते रामश्री को टेंपो से जिला अस्पताल के लिए भेजा गया। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


20 मई को है आरोपी अनिल की शादी
उन्नाव। चाची की हत्या में आरोपी अनिल का विवाह बीस मई को होना है। विवाह से पूर्व हुई इस मारपीट ने घर की खुशियां भी एक ही झटके में हवा में उड़ा दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें