फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कंटेनर को बचाने में 20 फीट गहरी खंती में गिरी डीसीएम, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मौरावां। मौरावां-बछरावां मार्ग पर सई नदी पुल के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर को बचाने में चालक डीसीएम सहित 20 फीट गहरी खंती में चला गया। केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के साथ चालक को भी चोटें आईं।
विज्ञापन

कानपुर देहात के गिलौली निवासी सुजीत कुमार डीसीएम में सब्जी के बोरे लादकर शनिवार रात 11 बजे गोरखपुर जा रहा था। मौरावां-बछरावां मार्ग पर सई नदी पुल के पास सामने से तेज रफ्तार कंटेनर को बचाने में चालक डीसीएम सहित 20 फीट गहरी खंती में चला गया। घटना में डीसीएम का केबिन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। चालक सुजीत कुमार को मामूली चोटें आईं। पीएचसी हिलौली में उपचार चल रहा है। पुलिस ने दूसरे लोडर से सब्जी भेजी। क्रेन की सहायता से डीसीएम को बाहर निकाल मरम्मत के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें