फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों ने लहराया सफलता का परचम

Mon, 16 May 2016 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
एसवीएम एबी नगर में विक्ट्री दिखाते सफल छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रविवार को घोषित हुए यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षा नतीजों में जिले की बेटियों ने सफलता का परचम लहराया। हाईस्कूल में हरिवंशलाल शुक्ल सरस्वती विद्या मंदिर ऊंचगांव की छात्राओं ने सर्वाधिक अंक हासिल कर बाजी मारी। यहां की राशि बाजपेई  96.3 प्रतिशत अंक अर्जित कर जिले की टॉपर बनीं। इसी स्कूल की छात्रा मांसी तिवारी 96.1 फीसदी अंक हासिल कर दूसरे और  तबस्सुम निशा  95.17 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में तीसरे स्थान पर रहीं। 
विज्ञापन


इंटरमीडिएट में त्रिवेणी काशी इंटर कॉलेज बिहार की छात्रा रिचा सिंह ने 96.2 फीसदी अंक पाकर जिले में पहला स्थान बनाया। एलएन पब्लिक स्कूल बीघापुर की छात्रा श्रुति सिंह 95.6 व त्रिवेणी काशी बिहार की छात्रा कामिनी पटेल 95.2 फीसदी अंक पाकर दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। सफलता का परचम लहराने वाली इन टॉपर छात्राओं का सपना आईएएस, आईपीएस व टीचर बनकर देश की सेवा करने का है।


हाईस्कूल में राशि, मांसी, व तबस्सुम अव्वल
हाईस्कूल में 96.3 फीसदी अंक हासिल कर जिले में टॉप करने वाली छात्रा राशि बाजपेई ने हिंदी में 94, अंग्रेजी में 96, संस्कृत में 99, गणित में 99, सामाजिक विषय में 92 व विज्ञान में 98 अंक हासिल किए हैं।  राशि के पिता संजय बाजपेई डॉक्टर हैं। माता मंजू बाजपेई गृहणी हैं। राशि ने यह सफलता आठ घंटे की पढ़ाई से हासिल की। उनका सपना आईएएस बनने का है।  वह अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को देती है। राशि को बैडमिटंन खेलना पसंद है। वह अपने पिता को आदर्श मानती हैं।
विज्ञापन


हरिवंशलाल शुक्ल सरस्वती विद्या मंदिर ऊंचगांव की छात्रा मांसी तिवारी 96.1 फीसदी अंक हासिल कर जिले में दूसरे स्थान पर रहीं। मांसी ने हिंदी में 93, अंग्रेजी में 94, संस्कृत में 99, गणित में 98, विज्ञान में 98 व सोशल साइंस में 95 अंक हासिल किए हैं। पिता अरुण तिवारी प्राइवेट नौकरी करते हैं। मां छाया त्रिपाठी गृहणी हैं। सात घंटे की कड़ी मेहनत से उसने दूसरा स्थान पाया। मांसी का सपना आईएएस बनने का है। यह माता-पिता को अपनी सफलता का श्रेय देती हैं।

हरिवंशलाल शुक्ल सरस्वती विद्या मंदिर ऊंचगांव की ही छात्रा तबस्सुम निशा 95.15 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। तबस्सुम ने  गणित में 99, विज्ञान में 99, कला में 90, अंग्रेजी में 90, सामाजिक विषय में 93 व हिंदी में 97 अंक हासिल किए हैं। इनका सपना आईएएस बनने का है। पिता चांद  मोहम्मद बिजनेसमैन हैं  माता शमरुन्निशा गृहणी हैं। यह सफलता का श्रेय व माता-पिता को देती हैं।



इंटर में रिचा पहले, श्रुति दूसरे और कामिनी तीसरे स्थान पर
इंटरमीडिएट में 96.2 फीसदी अंक के साथ जिले में टॉप करने वाली छात्रा रिचा सिंह ने हिंदी में 95 अंक हासिल किए। इनका सपना टीचर बनने का है। पिता कृष्ण कुमार प्राइवेट नौकरी करते हैं । माता शीला सिंह गृहणी हैं। राजनेताओं में नरेंद्र मोदी को यह पसंद करती हैं। यह अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों व माता पिता को देती हैं।

लक्ष्मी नारायण पब्लिक इंटर कालेज बीघापुर की विज्ञान वर्ग की छात्रा श्रुति सिंह ने 95.6 प्रतिशत अंक के साथ जिले में दूसरा  स्थान हासिल किया है। श्रुति ने यह सफलता छह घंटे की पढ़ाई से हासिल की। इन्होंनेहिंदी में 96, अंग्रेजी में 88, गणित में 99, भौतिक विज्ञान में 99, रासायन विज्ञान  में 96 अंक हासिल किए हैं। यह  सफलता का श्रेय पिता दिनेश सिंह को देती हैं। इनका सपना प्रशासनिक सेवा में जाने का है।

त्रिवेणी काशी इंटर कॉलेज की छात्रा कामिनी पटेल ने 95.2 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में तीसरा स्थान पाया है। इनका सपना पुलिस अधिकारी बनने का है।  कामिनी का कहना है कि कड़ी मेहनत से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें