फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DAP,seal,shop

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। अपर मुख्य सचिव कृषि व डीएम के निर्देश पर बीज की उपलब्धता जांचने निकली कृषि विभाग की टीम को फतेहपुर चौरासी के कालीमिट्टी में बिना लाइसेंस के एक दुकान में यूरिया भंडारित मिली। जिस पर दुकान को सील कर दिया गया। वहीं स्टाक रजिस्टर न दिखा पाने पर एक अन्य दुकानदार को नोटिस दी गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को एसडीएम सदर सत्यप्रिय सिंह के साथ उप कृषि निदेशक डॉ. मुकुल तिवारी ने सदर तहसील की बीज दुकानों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्टाक रजिस्टर के साथ लाइसेंस भी जांचा। वहीं जिला कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा ने बांगरमऊ व सफीपुर एसडीएम के साथ क्षेत्र की दुकानें चेक कीं। इस दौरान कालीमिट्टी पर सुशील बीज भंडार पहुंचे तो वहां पर यूरिया भंडारित मिली। उन्होंने यूरिया बिक्री का लाइसेंस दिखाने को कहा तो दुकानदार कागज नहीं दिखा सका। जिस पर दुकान सील करके आगे की कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा। इसके अलावा बांगरमऊ में पूजा ट्रेडर्स को स्टाक रजिस्टर न दिखा पाने पर नोटिस दी गई। जिला कृषि रक्षा अधिकारी विकास शुक्ला ने बीघापुर और उपसंभागीय कृषि प्रभारी अधिकारी विकासकिशोर ने हसनगंज व पुरवा तहसील की दुकानों पर छापा मारा। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि 81 बीज की दुकानें चेक की हैं। 44 नमूने लिए गए हैं। जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें