फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथों में तिरंगा थाम जोश से निकले युवा

विज्ञापन
तिरंगा यात्रा निकालते हिंदू संगठन के लोग। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। आजादी के 75वें वर्ष में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के अंतर्गत तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के जरिए लोगों में देशप्रेम की अलख जगाई।
विज्ञापन

रामलीला मैदान से निकाली गई यात्रा को कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने हरी झंडी दिखाई। बाइक पर सवार युवा हाथों में तिरंगा थामे आवास विकास कालोनी के वृंदावन पार्क तक गए। युवाओं ने रास्ते में भारत माता की जय और वंदे मातरम नारे लगाए। यात्रा में विभिन्न विद्यालयों के छात्रों, आरएसएस के स्वयंसेवकों, सामाजिक संगठन व पूर्व सैनिकों ने प्रतिभाग किया। ठाकुरजी महाराज ने लोगों को राष्ट्र व धर्म के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

आजादी अमृत महोत्सव समिति के संयोजक विमल द्विवेदी ने बताया कि 16 दिसंबर को विजय दिवस पर अमृत महोत्सव कार्यक्रम का समापन होगा। इसमें पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ के आने का कार्यक्रम है। रामलीला मैदान में कार्यक्रम होगा। इस दौरान आरएसएस के जिला प्रचारक जितेंद्र, संघ के जिला कार्यवाह आशीष सिंह, नगर प्रचारक अजय, सदर विधायक पंकज गुप्ता, संजय सिंह फौजी, आरके मिश्रा, प्रधानाचार्य सत्येंद्र शुक्ला, जिलाध्यक्ष अजय त्रिवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें