फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुनाई

विज्ञापन
श्रीमद्भागवत कथा में कृष्णलीला का मंचन करता कलाकार। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
बिछिया। ब्लॉक के गांव लालपुर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा सुनाई गई। इस दौरान झांकियों ने लोगों को मन मोह लिया।
विज्ञापन

कथावाचिका वंदना शास्त्री ने श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुनाते हुए बताया कि भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की आधी रात कारागार में भगवान श्रीकृष्ण के रूप में प्रगटे हुए थे। इससे पहले भगवान नारायण ने देवकी को अपने चतुर्भुज रूप के भी दर्शन कराए थे। कथावाचिका ने बताया कि द्वापर युग में श्रीकृष्ण ने रोहिणी नक्षत्र में जन्म लिया था। इसी शुभ घड़ी का उत्सव हर वर्ष पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म लेने के साथ ही राक्षसों का वध करना शुरू कर दिया था। श्रीकृष्ण ने पूतना के साथ कालिया जैसे नाग का भी मान मर्दन किया। इस दौरान कलाकारों ने विभिन्न प्रकार की झांकियां प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। कथा का समापन आरती के साथ हुआ। इस मौके पर प्रधान रेखा पाल, पूर्व प्रधान राजेश पाल, श्याम तिवारी व जितेंद्र लोधी ने कथा सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें