फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी दिवस : कार्यक्रम के समापन पर दिए प्रमाण पत्र

विज्ञापन
निराला प्रेक्षागृह में यूपी दिवस के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पस्तुत करते स्कूली बच्चे। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। तीन दिवसीय यूपी दिवस समारोह का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच समापन हो गया। इन तीन दिनों में स्वयं सहायता समूह, कृषि समेत अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र दिए गए। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम से बच्चों ने मन मोह लिया।
विज्ञापन

24 जनवरी से यूपी दिवस के अवसर पर निराला प्रेक्षागृह में तीन दिवसीय कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया था। इस दौरान 25 पात्र लाभार्थियों को ऋ ण प्रमाणपत्र, चेक, टूलकिट, आवास एवं कृषि यंत्रों की चाबी और विभिन्न अधिकारियों को सम्मानित भी किया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंगलवार को दिव्यांगों को 13 ट्राई साइकिल, तीन ब्लाइंड स्टिक व एक व्हील चेयर दी गई। इस दौरान रिद्म अकादमी के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। डीएम रवींद्र कुमार ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम प्रदेश स्तर पर आयोजित होने चाहिए जिस पर यूपी दिवस स्लोगन/रिकार्डिंग कराकर आगे बढ़ाया जा सके।
इसी प्रकार बेसिक शिक्षा के प्राथमिक व राजकीय बालिका विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर शानदार नृत्य और नाटिका प्रस्तुत किया। प्राथमिक विद्यालय सुल्तानपुर के बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम पर डीएम ने एक हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया। शिक्षिकाओं को बच्चों की प्रतिभा उभारने के उद्देश्य से प्रशस्तिपत्र देकर मान बढ़ाया। सखी-महिला हेल्पलाइन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पांच फ्रंटलाइन वर्कर्स को प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति वितरण किया गया।
विज्ञापन

कृषि एवं विकास प्रदर्शनी के सफल आयोजन कराने के लिए उप कृषि निदेशक डॉ. नंदकिशोर को जिलाधिकारी ने प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। जैविक खेती को बढ़ावा देने और नमामि गंगे जैविक ब्रांड को बढ़ावा देने लिए किसानों में विजयशंकर, अरविंद व मुन्नीलाल को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, नगर मजिस्ट्रेट चंदन पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें