फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया

विज्ञापन
यातायात कार्यक्रम में यातायात माह के समापन अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्रा? - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। सोमवार को यातायात माह के समापन पर विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने निबंध, प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद समेत अन्य प्रतियोगिताओं के जरिये लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

आईबीपी चौराहा स्थित यातायात कार्यालय में यातायात माह का सोमवार को समापन किया गया।
इस दौरान एसपी मुख्य अतिथि आनंद कुलकर्णी व सीओ सिटी गौरव त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। पैट्रियाट इंटर कॉलेज, सनडीसन इंटर कॉलेज समेत अन्य विद्यालयों के बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिह्न भेंट किया गया। ट्रैफिक प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि यातायात माह के दौरान 6899 वाहनों का ई चालान किया गया। 14.37 लाख जुर्माना जमा कराया गया। एसपी आनंद कुलकर्णी ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन कर मौत के मुंह में समाने वाले खुद से ज्यादा परिवार के लोगों को जीवन भर का दु:ख देते है। यातायात नियमों के पालन से जीवन को सुरक्षित किया जा सकता है। इस मौके पर डॉ. आशीष श्रीवास्तव, गोविंद गुप्ता, अजीत पाल सिंह, राजेश अवस्थी, डॉ. शशि रंजन, डॉ. एसके पांडेय, प्रभा यादव, केके मिश्रा, डॉ. मनीष सिंह सेंगर व डॉ. रचना सिंह मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें