उन्नाव। सदर तहसील के करोवन गांव में इस्कॉन की ओर से रविवार को गोपाष्टमी पर भक्ति वेदांत वैभव गोशाला संस्थान का शुभारंभ किया गया। गोआरती, हवन-पूजन के साथ मंजू व दीपक खेमका ने फीता काटकर गोशाला का शुभारंभ किया। एसेल वर्ल्ड के एमडी अशोक गोयल ने ऑनलाइन संबोधन में गोमाता का महत्व बताया।
इस्कॉन के कृषि विभाग के मंत्री विष्णुनाम दास ने गाय और धरती माता का स्वास्थ्य सुधारने के अभियान पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज को समृद्धिशाली बनाने के लिए गाय को बछड़े और इन दोनों को धरती से जोड़े जाने की आवश्यकता है। धरती माता का शोषण समाप्त करते हुए पोषण में वृद्धि किए जाने की आवश्यकता है। इससे पहले ऑनलाइन संबोधन में एसेल वर्ल्ड के एमडी अशोक गोयल ने कहा कि पश्चिमीकरण ने गाय को पालतू पशु बना दिया है।
दावा किया कि केवल आधा घंटे गाय की गर्दन, पीठ सहित शरीर के अन्य स्थानों पर सहलाते हुए न सिर्फ स्वस्थ रहा जा सकता है, बल्कि मानसिक शांति व प्रसन्नता के साथ सभी तरह की सफलताएं प्राप्त की जा सकती हैं। इसके अलावा सदर विधायक पंकज गुप्ता ने भी गाय की महत्ता बताई। इस मौके पर संस्था के प्रमुख लोगों में जोनल सेक्रेटरी देवकी नंदनदास, कानपुर महानगर के अध्यक्ष प्रेमहरिदास, उपाध्यक्ष राधा रंजनदास, दिव्य निताई दास, गोशाला के ट्रस्टी महेंद्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष शिव कुमार पॉलीवाल, प्रभात शुक्ल, अभिषेक अग्रवाल, माधव कीर्ति, मुकेश पॉलीवाल, दीपक अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, नरेश महेश्वरी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
करोवन स्थित भक्ति वेदांत वैभव गोशाला संस्थान का फीता काटकर शुभारंभ करतीं मंजू अग्रवाल व दीपक खे?- फोटो : UNNAO
करोवन स्थित भक्ति वेदांत वैभव गोशाला संस्थान के शुभारंभ अवसर पर मौजूद लोग।- फोटो : UNNAO