अचलगंज के बेथर में पं. प्रताप नरायण मिश्र की जंयती पर स्मारिका प्रताप प्रसून का विमोचन करते सदर व?
- फोटो : UNNAO
अचलगंज। स्वतंत्रता संग्राम के प्रथम कवि पं. प्रताप नारायण मिश्र की 165 वीं जयंती उनके पैतृक गांव बेथर में मनाई गई। साहित्यिक, सामाजिक व राजनैतिक लोगों ने प्रताप नारायण के चित्र पर माल्यार्पण किया। पंडित प्रताप नारायण मिश्र हाईस्कूल के बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मन मोह लिया। आल्हा गायक रामलखन तिवारी ने वीर रस छंद से श्रोताओं को रोमांचित किया। स्मारिका प्रताप प्रसून का विमोचन किया गया।
सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि प्रताप नारायण मिश्र स्वतंत्रता संग्राम में कविता के माध्यम से भारतीय जनमानस में उत्साह का संचार कर देते थे। उनके अलावा निराला, सुमन जैसे साहित्यकारों ने उन्नाव में जन्म लिया है। सफ ीपुर विधायक बंबा लाल दिवाकर ने कहा कि हाईस्कूल की किताब में प्रताप नारायण के बारे में पढ़ा था। उनक ी जन्म भूमि की मिट्टी को प्रणाम करने का अवसर पाकर जीवन धन्य हो गया।
भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारणी के सदस्य आनंद अवस्थी ने चित्र पर माल्यार्पण किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष शिवसहाय मिश्र, भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष सोनी शुक्ल, केडी त्रिवेदी, ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री महेश मिश्र, भाजयुमो जिलाध्यक्ष भानू मिश्र, शिवम आजाद, नीरज बाजपेई, प्रकाश चंद्र मिश्र ने विचार व्यक्त किए। स्वास्थ्य विभाग, कृषि रक्षा इकाई, आंगनबाड़ी, विकास एवं पुष्टाहार, आयुर्वेद विभागों ने स्टाल लगाकर लोगों को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं के विषय में जानकारी दी। कार्यक्रम संयोजक जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष हरिसहाय मिश्र मदन ने लोगों का आभार प्रकट किया। बीडीसी गुड्डू लाडला, जिला पंचायत सदस्य अंकित मिश्र, राजकुमार सिंह, छोटेलाल शुक्ल मौजूद रहे।