फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम निरोधक दस्ते से नष्ट किए पटाखे, सैंपल लिए

विज्ञापन
मौरावां के प्रसादखेड़ा में 10 दिन पूर्व मिले पटाखे को निसप्रयोग करती बीडीएस टीम। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
मौरावां। दस दिन पहले एक लाइसेंसी पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट मामले में गुरुवार शाम बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) ने गांव पहुंचकर बाग में रखे बचे पटाखों को नष्ट कर दिया। कुछ पटाखों के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है।
विज्ञापन

14 सितंबर को मौरावां के प्रसादखेड़ा में गांव के बाहर स्थित लाइसेंसी पटाखा फैक्टरी में आतिशबाजी बनाते समय विस्फ ोट हो गया था। हादसे में पटाखा बना रहे एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई थी। चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मृतक के पिता की तहरीर पर आरोपी संचालक सहित दो पुत्रों को जेल भेजा गया था। पुलिस ने छानबीन के दौरान फैक्टरी संचालक के घर से मानक से अधिक विस्फ ोटक सामग्री 32 बोरी निर्मित अर्धनिर्मित गोले पटाखे आदि बरामद किए थे। इसे गांव से बाहर एक बाग में थाना पुलिस की निगरानी में रखा गया था।
जिनको निष्क्रिय करने के लिए बम निरोधक दस्ते को सूचना भेजी गई थी। घटना के 10 दिन बाद पहुंचे 6 सदस्यीय कानपुर के बम निरोधक दस्ते ने गांव से बाहर एक बाग में 32 बोरियों में रखे गोले पटाखों को निष्क्रिय किया। बीडीएस टीम ने घटना स्थल पर भी जांच किया। कुछ सैंपल रेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा। इस दौरान थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रजावत पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें