एटीएम से पैसा निकालने गई महिला के साथ 37 हजार रुपये की टप्पेबाजी का मामला सामने आया है। महिला एटीएम से पैसा निकालने गई थी। पैसा न निकलने पर उसने पास खड़े युवक से सहायता मांगी। युवक ने महिला के खाते से रुपये निकाल लिए। पीड़िता ने पुलिस को शिकायतीपत्र दिया है।
अचलगंज थानाक्षेत्र के हड़हा निवासी शिवसहाय की पत्नी सुनीता पुत्री शालू के साथ अचलगंज स्थित स्टेट बैंक की बेथर शाखा में लगे एटीएम से तीन हजार रुपये निकालने आई थीं। कई बार की कोशिश के बाद भी पैसा नहीं निकला तो उन्होंने पास में खड़े युवक से मदद मांगी।
युवक ने महिला से कार्ड लेकर तीन हजार रुपये निकालकर दे दिए। इसी बीच उसने सैंतीस हजार रुपये खाते से और निकाल लिए। इसका मैसेज महिला के पति के मोबाइल पर पहुंचा। उसने फोन से इसकी जानकारी दी। यह सुनकर महिला के होश उड़ गए। महिला ने बैंक मैनेजर से शिकायत की। कोई समाधान न निकलने पर पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।