फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी भ्रूण लेकर पहुंची थाने 

Sat, 18 Mar 2017 12:39 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 प्रेमी द्वारा भाइयों के साथ मिल कर जबरन गर्भपात कराने पर एक किशोरी अपनी मां के साथ चार महीने का भ्रूण लेकर शुक्रवार को चुनार कोतवाली पहुंच गई। खबर लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुराचार, पाक्सो एक्ट तथा किशोरी का जबरन गर्भपात कराने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


चुनार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने  शुक्रवार को अपने पड़ोसी समेत तीन लोगों के विरुद्ध चुनार कोतवाली में तहरीर दी। आरोप लगाया कि उसके पड़ोस में रहने वाला एक युवक उसकी 15 वर्षीया बेटी को बहला-फुसला कर कई महीने से दुराचार कर रहा था। वह गर्भवती हो गई तो गुरुवार को अपने दो भाइयों के साथ मेरे घर आया और बेटी को अपने बाइक पर बैठा कर एक झोलाछाप डाक्टर के यहां ले गया। उसने कई इंजेक्शन लगाए, जिससे उसका गर्भपात हो गया।
मामले की जानकारी होने पर वह किशोरी के साथ भ्रूण लेकर थाने आया। पुलिस ने आरोपी अनुज के खिलाफ दुराचार, पाक्सो एक्ट समेत अन्य धाराआें में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार बरामद भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें