फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती समेत दो के शव फंदे से लटकते मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज/नवाबगंज। अलग-अलग थानाक्षेत्रों में युवती समेत दो के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले। अचलगंज थानाक्षेत्र में युवती का घर में व सोहरामऊ थानाक्षेत्र में खेत गए युवक का शव टयूबवेल के कुएं में लटका मिला। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। दोनों ही घटनाओं में परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन

अचलगंज के गांव टिकरी पदमरा में सोमवार सुबह सुनीता (21) पुत्री श्रीकृष्ण का शव घर के अंदर कमरे में दुपट्टे से फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। भाई मुनेश्वर ने बताया कि बहन मां के साथ अकेली रहती थी। तीन भाई मुंबई में रहते हैं जबकि तीन गांव में अलग-अलग अपना मकान बनाकर रह रहे हैं। सुनीता बीए प्रथमवर्ष की छात्रा थी। डेढ़ साले पहले उसने पढ़ाई छोड़ दी थी।
दूसरी घटना में सोहरामऊ थानाक्षेत्र के गांव सरौती निवासी सहदेव (25) पुत्र तुलसीराम रविवार शाम खेत में ट्यबूवेल की रखवाली करने गया था। रात में पिता खेत पर पहुंचे तो देखा कि ट्यूबवेल के कुएं में रखी बल्ली में बंधी रस्सी से सहदेव का शव लटक रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता तुलसीराम ने बताया कि तीन साल पहले उसका विवाह उन्नाव के मुर्तजानगर में हुआ था। विवाह के बाद बहू विदा होकर अपने मायके गई थी इसके बाद ससुराल नहीं आई। सहदेव अकेले रहता था। पिता ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। दोनों ही घटनाओं में पुलिस जांच कर रही है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में युवक की मौत
 अचलगंज। गांव बंथर में युवक की तबियत बिगड़ गई। परिजन जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट फेल होने से मौत की पुष्टि हुई है। बंथर गांव निवासी मोनू यादव (26) पुत्र प्यारेलाल की शेखपुर नरी में मिठाई की दुकान है। रविवार दोपहर मोनू दुकान से कुछ देर के लिए चला गया था। देर शाम जब वो दुकान वापस लौटा तो उसे उल्टियां शुरू हो गईं। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां पहुंचते ही मोनू ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने शराब पीने से हालत बिगड़ने और मौत होने की आशंका जताई । इस पर डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मोनू की हार्ट फेल होने से मौत होने की पुष्टि हुई है। उसके परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चों में छोटू (डेढ साल) व लक्ष्मी (4) है।
----------
 खाना बनाते समय महिला झुलसी
उन्नाव। बीघापुर थानाक्षेत्र के गांव रावतपुर में खाना बना रही महिला के कपड़ों में आग लगने से वह झुलस गई। पति ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। रावतपुर गांव निवासी सर्वेश कुमारी (24) पत्नी दिनेश रविवार देर शाम चूल्हे पर खाना बना रही थी। तभी चिंगारी उसकी साड़ी पर गिरने से वह झुलस गई। पति ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें