फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार और लोडर भिड़ंत, बालिका की मौत

Mon, 21 May 2018 11:41 PM IST
farrukhabad
विज्ञापन
लोहिया अस्पताल में रोते बिलखते मृतक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली के सेंट्रल जेल चौराहा के पास कार और लोडर में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में कार सवार बालिका की मौत हो गई, चालक समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की हालत गंभीर होने पर उसे सैफई मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। कार सवार बारात से होकर गांव लौट रहे थे। हादसा लोडर चालक की लापरवाही से होना बताया जा रहा है। चालक लोडर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के लकूला निवासी जर्मन गिहार के बेटे मोहित की शादी थी। रविवार को बारात मोहम्मदाबाद कसबा गई  थी। बारात में शामिल होने के लिए मोहल्ले के कई लोग अपने दुपहिया व चौपहिया वाहन से गए थे। रात में बारात में शामिल होने के बाद कुछ लोग घर लौट रहे थे। कार सवार रात 1 बजे सेंट्रल जेल चौराहा के पास से गुजर रहे थे। इसी समय सामने से आ रहे लोडर और कार की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में कोतवाली के लालगेट मोहल्ला निवासी कार चालक प्रकाश सिंह के अलावा कादरीगेट आरामशीन निकट निवासी रागिनी (8) पुत्री रामवीर, कमालगंज थाना के महरुपुर रावी निवासी लक्की (9) पुत्र हुकुम सिंह, इसकी बहन नंदनी (10), लालगेट मोहल्ला निवासी रामप्रकाश (60) इनकी पत्नी मालिकश्री (55), मनीषा (16) पुत्री दिवारीलाल, सागर (10) पुत्र मंगली घायल हो गए। दुर्घटना के बाद लोडर बेकाबू होकर बिजली के पोल से जा टकराया। घटना के बाद लोडर चालक मौके से भाग गया। लोडर में केला भरा हुआ था। कार सवार लोगों की चीख पुकार सुनकर रहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस चौकी को दी। सूचना मिलने पर सिपाही सुरेश सिंह घायलों को लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने रागिनी को मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ही मालिकश्री की हालत गंभीर होने पर उसे सैफई मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया। दुर्घटना की जानकारी होने पर परिवार के तमाम लोग अस्पताल पहुंच गए। शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मेमो भेज कर पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि लोडर को जब्त कर लिया गया है। लोडर मालिक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें