फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो की मौत

Sun, 21 Dec 2014 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कोहरे के चलते लखनऊ-कानपुर हाइवे पर शुक्रवार रात बाइक सवार दो युवकों की जान चली गई। भतीजी की बर्थ-डे पार्टी के लिए दूध लेकर लौट रहे युवक और उसके साथी की अज्ञात वाहन ने कुचल दिया।
विज्ञापन



सोहरामऊ थानाक्षेत्र के बजेहरा गांव निवासी मनीष (20) के बड़े भाई सूरज की एक वर्षीय बेटी मनू की शुक्रवार को सालगिरह थी। पार्टी में कई रिश्तेदार और मेहमान आए थे। देर शाम चाय के लिए दूध कम पड़ गया। मनीष गांव में ही रहने वाले अपने दोस्त रिंकू (18) के साथ बनी कसबा दूध लेने गया था।

रात करीब दस बजे दोनों दूध लेकर लौट रहे थे। तेज कोहरा गिरने से लखनऊ-कानपुर हाइवे पर हिनौरा गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने मनीष को मृत घोषित कर दिया, जबकि रिंकू की इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई।
विज्ञापन


शनिवार को पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम कराने का बाद परिजनों को शव सौंप दिए। सोहरामऊ थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि घटना की जांच चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें