फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे

Sun, 21 Dec 2014 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। नगर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की रात सिराथू रेलवे स्टेशन से ईनामिया बदमाश को धर दबोचा। यह सालभर से पुलिस को चकमा देकर फरारी काट रहा था। बकौल पुलिस अधीक्षक पकड़ा गया बदमाश बाइक चोरों के गिरोह का सदस्य है। इसके खिलाफ कौशाम्बी के विभिन्न थानों में चोरी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दबोचे गए बदमाश को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली पुलिस ने जिले में सक्रिय बाइक चोरों के गैंग के एक सदस्य को शुक्रवार की रात सिराथू स्टेशन के समीप से धर दबोचा है। पुलिस अधीक्षक रतनकांत पांडेय ने बताया कि पकड़ा गया युवक नवी रसूल उर्फ  छोटू पुत्र रऊफ निवासी हरिदासपुर खखरेरू फतेहपुर है। यह युवक अंतर्जनपदीय बाइक चोरों के  गिरोह का सदस्य है। गिरोह के सदस्य कई वर्षों से कौशाम्बी और आसपास के जिलों से बाइक की चोरी करते रहे हैं। एसपी ने बताया कि इस युवक के खिलाफ कौशाम्बी के ही विभिन्न थानों में चोरी के कई मामले दर्ज हैं। साथ ही यह सालभर से जिले की पुलिस को चकमा देकर फरारी काट रहा था।

इसकी गिरफ्तारी के लिए दो हजार रुपये का ईनाम भी रखा गया था। पुलिस के मुताबिक छोटू बदमाश चोरी की बाइक के सामान को खोलकर बेचने का काम करता था। इसके लिए वह खुद को बाइक मिस्त्री बना रखा था। इसी आड़ में वह इस धंधे को अंजाम दे रहा था। पुलिस इस गैंग के कई अन्य शातिर बदमाशों की तलाश में पुलिस जुटी है। एसओ राजेश सिंह ने बताया कि एक महीने के भीतर इस गैंग के आधा दर्जन सदस्यों को पुलिस जेल भेज चुकी है। पुलिस अधीक्षक ने इस धरपकड़ पर एसओ को प्रशस्ति पत्र के साथ एक हजार रुपये का नगद पुरस्कार देने की भी घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें