फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक पल में दो परिवारों की छिन र्गइं खुशियां

विज्ञापन
-हादसे की सूचना पर पुरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद पुलिस। - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
पुरवा। पुरवा कोतवाली के लंगरपुर के निकट शनिवार शाम हुए सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। हादसे का शिकार हुआ कमल शनिवार सुबह ममेरी बहन मनीषा की ससुराल में भूसा उतारने गया था। बहन के कहने पर वह वहां रुक गया। शाम को मनीषा को उसके मायके छोड़ने के लिए निकल पड़ा। रास्ते में कमल, मनीषा और उसके दो साल के बच्चे को मौत मिली।
सड़क हादसे का शिकार हुए कमल के छोटे भाई राहुल ने बताया कि शनिवार सुबह कमल ममेरी बहन मनीषा की ससुराल बचरौली में भूसा उतारने गया था। मनीषा को शनिवार रात भतीजी की शादी में शामिल होने जाना था। इसलिए कमल वहीं रुक गया। देर रात वह बाइक से मनीषा व भांजे अनिकेत को लेकर बदली खेड़ा गांव जा रहा था। बदली खेड़ा जाने से पहले कमल ने घर वालों को फोन कर सूचना दी थी कि वह कुछ देर में घर लौट आएगा। रात में पुलिस ने कमल की सड़क हादसे में मौत की सूचना दी। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही मां शांतिदेवी व पत्नी सोमवती आनन फानन पुरवा अस्पताल पहुंचीं। कमल का शव देख यह बिलखने लगीं। कुछ ही देर में मनीषा के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। हादसे में तीन लोगों की मौत की सूचना पर सीओ उमेश चंद्र त्यागी, पुरवा कोतवाली के इंस्पेक्टर डीपी सिंह, मौरावां थानाध्यक्ष अमित तोमर व असोहा थानाध्यक्ष महेश चंद्र भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

इनसेट
तेज रफ्तार से दौड़ रही थी कार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उन्नाव की ओर से आ रही कार पूरी  रफ्तार में दौड़ रही थी। हादसे के बाद कार चालक यदुवीर यादव पुत्र सहदेव निवासी अनौरा अमौसी लखनऊ ने भागने का भी प्रयास किया। हालांकि पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। यदुवीर ने बताया कि वह असोहा के मलिहागाढ़ा निवासी संजय जायसवाल की बारात में शामिल होने कार से शहर गया था। देर रात वह बारात से वापस मलिहागाढ़ा जा रहा था।
 

मनीषा के पति को दी गई हादसे की सूचना
सड़क हादसे का शिकार हुई मनीषा का पति रूपनारायण केरल में नौकरी करता है। देर रात मनीषा की मौत की खबर पर पिता मटरू पुरवा सीएचसी पहुंचे। परिजनों ने रूपनारायण को हादसे की सूचना दे दी है।
विज्ञापन

इनसेट
पति की मौत पर बेहोश हो गईं सोमवती
कमल की पत्नी सोमवती सड़क हादसे की सूचना पर बिलख पड़ीं। वह परिजनों के साथ  पुरवा अस्पताल पहुंचीं।  पति का शव देख वह बेहोश हो र्गइं। परिजनों ने बताया कि कमल गांव में ही खेती करता था। उसके दो साल का बेटा आलोक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें